उज्जैन: उधार के 60 हजार मांगना पड़ा भारी, शोरूम गार्ड की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्य
उज्जैन के भैरवगढ़ क्षेत्र में उधार दिए गए 60 हजार रुपए वापस मांगने गए 44 वर्षीय राम कुमावत की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पेशे से शोरूम गार्ड राम कुमावत ने अपने घर पर काम करने वाली महिला के पति रामेश्वर मालवीय को रुपए उधार दिए थे। जब वे पैसे मांगने पहुंचे, तो विवाद के दौरान महिला, उसके पति रामेश्वर और बेटे ने मिलकर उन पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण राम कुमावत की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी रामेश्वर और दुर्गेश मालवीय की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



