Skip to main content

Aaj Tak24x7

ओबरा नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग भर्ती पर उठे सवाल, सभासद ने निष्पक्ष जांच की मांग

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

ओबरा नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग भर्ती पर उठे सवाल, सभासद ने निष्पक्ष जांच की मां

 

ओबरा (सोनभद्र)। नगर पंचायत ओबरा में आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जा रही भर्तियों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। वार्ड नंबर 05, सरदार पटेल नगर के सभासद राजू साहनी ने अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं।

सभासद का कहना है कि आउटसोर्सिंग ठेकेदार द्वारा नियुक्तियों में पारदर्शिता का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सभासदों से जुड़े परिजनों और उनके परिचितों को नियमों के विपरीत प्राथमिकता देकर नौकरी दी गई है, जिससे योग्य और जरूरतमंद अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है।

राजू साहनी ने अपने पत्र में मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा नियमों के विरुद्ध नियुक्त कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। साथ ही, भविष्य में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह नियमों के अनुरूप और पारदर्शी बनाने की भी अपील की है, ताकि आम जनता का भरोसा बना रहे।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो इससे विभाग की छवि धूमिल होगी और स्थानीय स्तर पर असंतोष बढ़ सकता है।

अब देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और जांच के बाद क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7