#रतलाम – आलोट के खजूरी सोलंकी के पटवारी रविशंकर खराड़ी ने पगड़ी से फंदा बनाकर घर मे आत्महत्या कर ली। नायाब तहसीलदार सविता राठौड़ द्वारा काम के लिए प्रताड़ित करने व गलत काम करवाने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाने का एक पत्र भी मिला है जो 15 दिन पुराना बताया जा रहा ह
। कंल (20 अप्रैल) को भाई की शादी थी। बताया जा रहा है भाई की शादी में भी काम के दबाव के कारण समय नही दे पाने से व्यथित था। रविशंकर अनुकंपा नियुक्ति से पटवारी बने थे।
लेटर में लिखा – लेटर कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है –
“मेरा नाम रविशंकर खराड़ी है। मैं प. नं. 34 में पटवारी पद पर पदस्थ हूं। मेरे ऊपर नायब तहसीलदार सविता राठौड़ द्वारा लगातार काम का दबाव बनाया जा रहा है। मौका रिपोर्ट, पंचनामा, बटांकन और फर्द में दबाव बनाकर चेंज करवाई गई थी।
नायब तहसीलदार के दबाव के कारण मैं अपने भाई की शादी में भी ध्यान नहीं दे पाया। कई परिचित व्यक्तियों को पत्रिका देने तक का समय नहीं मिल सका। नायाब तहसीलदार महोदय के द्वारा मुझे कई बार उनके क्वार्टर पर बुलाया गया कि नायाब तहसीलदार मेरे भाई की शादी अच्छे से नहीं होने देंगी। वे मुझे शादी में समय भी नहीं देने दे रह



