मुरार के गिर्राज जी मंदिर के पास गुम हुआ 12 लाख रुपये कीमत का 10 तोला सोना ग्वालियर पुलिस ने 48 घंटे में खोज निकाला

* मुरार के गिर्राज जी मंदिर के पास गुम हुआ 12 लाख रुपये कीमत का 10 तोला सोना ग्वालियर पुलिस ने 48 घंटे में खोज निकाल

अतुल मल्होत्रा

ग्वालियर। दिनांक 22.04.2026 –

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 20.04.2026 को फरियादी कृपाल सिंह गुर्जर निवासी आदित्यपुरम, महाराजपुरा ग्वालियर अपने परिवार के साथ सदर बाजार आये थे। कार से उतरते समय गिर्राज जी मंदिर के पास उनकी बहन से जेवराती पर्स गिर गया, जिसमें एक सोने का बड़ा हार, एक हाथफूल (03 अंगूठियों सहित) एवं एक जोधा अकबर अंगूठी सहित लगभग 10 तोला सोना (कीमत करीब 12 लाख रुपये) रखा हुआ था।

 

उक्त घटना संज्ञान में आने पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे)* द्वारा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे)* व *अति0 पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर* को थाना मुरार व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को उक्त पर्स की पतारसी हेतु निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार* व *श्री मनीष यादव एवं सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी अपराध निरी0 अमित शर्मा* व *इंचार्ज थाना प्रभारी मुरार उनि0 जयकिशोर राजौरिया* के द्वारा थाना मुरार व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को पर्स की पतारसी हेतु लगाया गया।

 

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास जनभागीदारी से लगे सीसीटीव्ही कैमरे चेक किये तो पुलिस टीम को कार के पास दो महिलाऐं दिखाई दी, जिसमें से एक महिला द्वारा पर्स उठाकर रखना दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर उक्त दोनों महिलाओं को चिन्हित किया गया तथा मुरार सदर बाजार, बजाज खाना, सब्जी मंडी, अग्रसेन चौराहा, रिसाला बाजार, कोतवाली संतर, नदी संतर, नदीपार टाल, भटेले मेडिकल स्टोर, राठौर संतर एवं श्रीनगर कॉलौनी तक के सीसीटीव्ही कैमरे चेक कर उनके जाने का रूट मैप तैयार किया गया तो उक्त महिलायें श्री नगर कॉलौनी थाना ठाठीपुर तक आती हुई दिखाई दी। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा श्रीनगर कॉलौनी में उक्त हुलिआ की महिलाओं को घर चिन्हित कर उनकी तलाशी की गई तो उक्त हुलिआ की दोनों महिलायें घर पर उपस्थित मिली, पूछताछ करने पर वह दोनों आपस में देवरानी जिठानी होना पाई गई उन्होने पूछताछ में बताया कि वह दिनांक 20.04.2026 को दोपहर में बाजार गये थे तो गिर्राज जी मंदिर के पास रास्ते में उन्हे एक पर्स मिला था, जो हमने अपने पास रख लिया था। पुलिस द्वारा उक्त दोनों महिलाओं के पास से सोने के जेबरात का पर्स वापस प्राप्त किया जिसमें फरियादी द्वारा बताये अनुसार एक सोने का बड़ा हार, एक हाथ फूल जिसमें 03 अंगूठी, एक जोधा अकबर अंगूठी लगभग 10 तोला सोने के जेबरात कीमती लगभग 12 लाख रूपये के रखे हुए मिले। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा सुरक्षार्थ अपने पास लिया गया और तेरा तुझको अर्पण कार्यक्रम के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में फरियादी को बुलाकर सुर्पद किये गये।

 

*जप्त मशरूका :-* एक सोने का बड़ा हार, एक हाथ फूल जिसमें 03 अंगूठी, एक जोधा अकबर अंगूठी लगभग 10 तोला सोने के जेबरात कीमती लगभग 12 लाख रूपये ।

 

*सराहनीय भूमिका :-* थाना प्रभारी अपराध निरी0 अमित शर्मा, इंचार्ज थाना प्रभारी मुरार उनि0 जयप्रकाश राजौरिया, *थाना मुरार टीमः-* आर0 देवेन्द्र साहू, सतेन्द्र तोमर, संजय गुर्जर, *क्राइम ब्रांच टीमः-* उनि0 दिनेश सिंह तोमर, प्र.आर0 विजय यादव, आर0 राहुल शर्मा, पवन झा, सरबजीत सेंगर, पवन शुक्ला, म.आर0 वर्षा यादव की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in