श्रीमंत सिंधिया का सत्येन्द्र शर्मा ने अभिनंदन कर आभार व्यक्त किय
———————————————-
ग्वालियर। नई दिल्ली संचार भवन में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से भाजपा जिला ग्वालियर महानगर के जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने आज पुष्पगुच्छ भेंट कर स्नेहिल भेंट कर ग्वालियर के विकास को तेज गति देने के लिए आभार व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर महानगर के जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के द्वारा ग्वालियर–चंबल संभाग के विकास के लिए हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट लाकर तेज गति से कार्य किए जा रहे हे। जब ग्वालियर में एलिवेटेड रोड बनकर तैयार हो जाएगी तब ग्वालियर की तस्वीर बदल जाएगी और ग्वालियर नई दिल्ली, नोएडा जैसा दिखाई देने लगेगा, ग्वालियर का आधुनिक एयरपोर्ट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आगरा–ग्वालियर ग्रीनफील्ड हाईवे और चंबल से ग्वालियर तक पानी लाना सहित अनेक महत्वाकांक्षी परियोजना से ग्वालियर आधुनिक बनेगा जिससे तेजी से औद्योगिक घराने ग्वालियर आकर उद्योग लगाएंगे और विकास को गति मिलेगी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे साथ ही ग्वालियर की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ेगी।
केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ग्वालियर का चहुमुखी विकास के साथ साथ ग्वालियर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करते हुए उन्हें और अधिक भव्य रूप में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने की दिशा में भी तेजी से कार्य कर रहे है जिससे ग्वालियर अपनी समृद्ध विरासत और आधुनिक विकास दोनों के समन्वय से एक नए भव्य स्वरूप में ग्वालियर बनेगा।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के द्वारा ग्वालियर एवं ग्वालियर चंबल संभाग के विकास में द्रुत गति से कार्य किए जाने पर जनप्रिय नेता श्रीमंत सिंधिया जी का आज संचार भवन में पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया



