थाना छावनी पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गैंग के सरगना व गैंगस्टर एक्ट से संबंधित रुपये 25,000/- के इनामिया वांछित अभियुक्त को एक अदद डिजायर कार, एक अदद मोबाइल I-Phone 13 व रुपये 510/- नकद के साथ किया गया गिरफ्तार-*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

 

*थाना छावनी पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गैंग के सरगना व गैंगस्टर एक्ट से संबंधित रुपये 25,000/- के इनामिया वांछित अभियुक्त को एक अदद डिजायर कार, एक अदद मोबाइल I-Phone 13 व रुपये 510/- नकद के साथ किया गया गिरफ्तार-

थाना छावनी पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना छवानी पर पंजीकृत मु०अ०सं०-287/2025 धारा 3(1) यू०पी० गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गैंग के सरगना व रुपये 25,000/- के *इनामिया वांछित अभियुक्त 1-* प्रिंस वर्मा पुत्र जिलाजीत वर्मा को दिनांक-22.04.2026 को समय करीब 22:25 बजे रामरेखा मंदिर पुलिया से गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 1-* एक अदद डिजायर कार गाड़ी संख्या-UP32RE3430 जिससे संबंधित दस्तावेज/ कागजात नहीं दिखाने पर ई-चालान एप के माध्यम से अन्तर्गत धारा-207 MV Act में सीज किया गया एवं 2- एक अदद मोबाइल I-Phone 13 व रुपये 510/- नकद बरामद कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है |

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1- प्रिंस वर्मा पुत्र जिलाजीत वर्मा उम्र करीब 24 वर्ष निवासी गनेशपुर बिसौरा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या (उ०प्र०) |

 

*बरामदगी का विवरण-*

1- एक अदद डिजायर कार गाड़ी संख्या-UP32RE3430 |

2- एक अदद मोबाइल I-Phone 13 व रुपये 510/- नकद |

 

*घटना/ पूछताछ का संछिप्त विवरण-*

दिनांक-22.04.2026 को थाना छावनी पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में शांति/ क़ानून व्यवस्था, देखभाल क्षेत्र व संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की चेकिंग हेतु थाना क्षेत्रान्तर्गत रामजानकी तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर रामरेखा मंदिर पुलिया के पास पहुँच कर आपसी तालमेल व घेराबंदी करते हुए एक डिजायर कार के पास खड़े *व्यक्ति/ अभियुक्त 1-* प्रिंस वर्मा पुत्र जिलाजीत वर्मा को पकड़ने पर उसके द्वारा भागने का प्रयास किए जाने के दौरान संयुक्त पुलिस टीम द्वारा वहीं पुल पर घेराव कर पकड़ लिया गया, जिससे भागने का कारण पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह डीजल चोरी के मुकदमें में थाना छावनी पर गैंगेस्टर में नामजद अभियुक्त हैं, अतः पुलिस द्वारा पकड़ लिए जाने के डर से भागना चाह रहा था, जिसके *पास से बरामद 1-* एक अदद डिजायर कार गाड़ी संख्या-UP32RE3430 से संबंधित दस्तावेज/ कागजात नहीं दिखाने पर ई-चालान एप के माध्यम से अन्तर्गत धारा-207 MV Act में सीज कर *उसके कब्जे से 2-* एक अदद मोबाइल I-Phone 13 व रुपये 510/- नकद बरामद किया गया |

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1- थानाध्यक्ष छावनी चन्दन कुमार जनपद बस्ती |

2- प्रभारी स्वाट/ सर्विलांस टीम उ०नि० शेषनाथ यादव जनपद बस्ती |

3- उ०नि० सभाजीत मिश्रा थाना छावनी जनपद बस्ती |

4- चालक हे0का0 राजाराम यादव, का० शेषनाथ, का० अजय कुमार थाना छावनी जनपद बस्ती |

5- हे०का० रमेश यादव, हे०का० मृत्युंजय कुशवाहा, का० किशन सिंह स्वाट टीम जनपद बस्ती |

6- हे०का० देवेश यादव, का० संतोष कुमार सर्विलांस टीम जनपद बस्ती |

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in