पत्नी से नाराज पति ने फसल कीटनाशक दवा पी,सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर।

पत्नी से नाराज पति ने फसल कीटनाशक दवा पी,सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव निवासी 35 वर्षीय संजय कुमार पुत्र स्व. जवाहिर ने गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे अपनी पत्नी से आपसी झगड़े में नाराज होकर घर में रखी फसल कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।

स्थानीय ग्रामीणों ने संजय को घर के बाहर लड़खड़ाते देख आशंका होने पर तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, संजय की पत्नी किसी शादी समारोह में रिश्तेदारी में गई हुई है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में किसी मुद्दे पर कहासुनी हुई लगती है, जिससे आहत होकर संजय ने यह कदम उठा लिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in