दुद्धी में माचिस जलाकर गैस लीकेज की जांच कर रही महिला झुलसी , जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी में माचिस जलाकर गैस लीकेज की जांच कर रही महिला झुलसी , जिला अस्पताल रेफ

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी सोनभद्र ।कोतवाली क्षेत्र व कस्बा रामनगर निवासी इंद्रावती देवी (55) पत्नी स्व. राजकुमार गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे गैस लीकेज की जांच करते हुए बुरी तरह झुलस गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसियों ने वार्ड सभासद आमेश सिंह को सूचित किया। आमेश सिंह ने पड़ोसी सियाराम की मदद से तत्काल निजी साधन से इंद्रावती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि महिला काफी जल चुकी हैं, इसलिए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।

घायल इंद्रावती ने बताया कि वे शाम को मंदिर जाने की तैयारी कर रही थीं। तभी गैस लीकेज की दुर्गंध आने पर माचिस जलाकर लीक का पता लगाने की कोशिश की, जिससे आग लग गई और वे चपेट में आ गईं। किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तड़पने लगीं और चीखने-चिल्लाने लगीं।

वार्ड सभासद आमेश सिंह ने बताया कि इंद्रावती के पति का देहांत हो चुका है। उनके दो पुत्र बीजपुर कंपनी में कार्यरत हैं, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। बेटों के पहुंचने तक महिला सीएचसी दुद्धी में ही तड़पती रहीं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in