समाजसेवी गौहर अली ने कुशाग्र उपाध्याय को माला पहनाकर किया स्वागत*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

 

*समाजसेवी गौहर अली ने कुशाग्र उपाध्याय को माला पहनाकर किया स्वागत*

– समाजसेवी गौहर अली को जिले में पेड़ वाले बाबा के नाम से जाता है पुकारा

 

– समाजसेवी गौहर अली पूरे जिले में पेड़ लगाने व संरक्षण करने में रहते हैं व्यस्त

 

– कुशाग्र उपाध्याय ने 100 दिनों में पैदल चलकर बनारस से गंगोत्री कि की थी यात्रा

 

*कप्तानगंज बस्ती*- विकासखण्ड कप्तानगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत परसपुरा निवासी कुशाग्र उपाध्याय का समाजसेवी गौहर अली ने बस्ती रोडवेज के पास माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया । समाजसेवी गौहर अली बस्ती जिले में पेड़ वाले बाबा के नाम पुकारे व जाने जाते हैं ।

आपको बता दें कि कुशाग्र उपाध्याय पुत्र अशोक उपाध्याय ने बनारस से गंगोत्री तक पदयात्रा किया था जिसमें लगभग 100 दिन लगा था पदयात्रा के दौरान रास्ते में मिलने वाले यात्रियों से पालीथीन ( पन्नी ) व प्लास्टिक से बने सामानों को इस्तेमाल न करने की अपील करते थे । कुशाग्र उपाध्याय का मुख्य उद्देश्य पॉलिथीन मुक्त देश बनाना है क्योंकि जब तक पॉलिथीन का प्रयोग करना सभी लोग बंद नहीं करेंगे तब तक पर्यावरण स्वच्छ नही है और पर्यावरण प्रदूषण से अनेक गंभीर बीमारियां होने का खतरा बना रहेगा । कुशाग्र उपाध्याय ने बताया कि हमारे द्वारा किये जा रहे अकेले प्रयास से पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण नही होगा यदि सभी लोग मिलकर ऐसे ही जागरूकता अभियान समाज में चलाये तो अवश्य पॉलिथीन मुक्त देश बन सकता है ।

समाजसेवी गौहर अली विकासखंड हरैया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भदावल के रहने वाले हैं । गौहर अली को समाजसेवी या पेड़ वाले बाबा के नाम से जाना या पहचाना जाता है । गौहर अली ने भी लगभग 20 वर्षों से पूरे जिले में निःशुल्क पेड़ लगाने का कार्य व संरक्षण करने का कार्य करते हैं । हरैया क्षेत्र में भी अनेक स्थानों पर समाज सेवा का कार्य बराबर गौहर अली के द्वारा किया जाता है । कुशाग्र उपाध्याय के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे अथक प्रयास की सरहना की और कहा कि समाज में ऐसे कार्य करने वाले लोगों को हमेशा सम्मानित करने का कार्य करना चाहिए और यथासंभव सहयोग भी करना चाहिए । जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे तब तक पर्यावरण संरक्षण सही तरीके से नहीं होगा । समाजसेवी गौहर अली ने कहा कि हरे पेड़ों की कटान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और जिस प्रकार से माता-पिता अपने बच्चों की देखभाल करते हैं ठीक उसी प्रकार से सभी को पेड़ पौधों की देख भाल करना चाहिए । समाजसेवी गौहर अली लड़कियों की शादी में दूल्हा और दुल्हन को दो पेड़ लगाने का संकल्प शादी में दिलाते थी और लोगों से कहते थे कि यदि हर घर में दो ही पेड़ लगाया जाए पूरे देश में कई अरब – खरब पेड़ लग जाएंगे और पेड़ों से हमें स्वच्छ वायु व शुद्ध ऑक्सीजन एवं कीमती लकड़ियां आसानी से मिलती रहेगी । समाज सेवा का यह कार्य लगातार जारी रहेगा और गरीबों और असहायों की सेवा करने का कार्य भी जीवन पर्यन्त चलता रहेगा ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes