पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा डायल 112 पर तैनात स्टॉफ एवं पुलिस कर्मचारियोंअधिकारियों को वृध्दजन, बच्चो एवं महिलाओं के प्रति संवेदशील व्यवहार रखने हेतु निर्देशित किया गया है,

*लोकेशन -कन्नोद*

*संवाददाता- गणेश जायसवाल*

*आज तक 24×7*

*एंकर*

 

 

 

*

 

  1. पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा डायल 112 पर तैनात स्टॉफ एवं पुलिस कर्मचारियोंअधिकारियों को वृध्दजन, बच्चो एवं महिलाओं के प्रति संवेदशील व्यवहार रखने हेतु निर्देशित किया गया है

जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सौम्या जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आदित्य तिवारी द्वारा अपने अधिनस्थ सभी थाना स्टॉफ को पालन हेतु मार्गदर्शन दिया गया है, दिनांक 24.04.2026 की रात्री करीब 11 बजे डायल 112में पेट्रोलिंग कर रहे, आरक्षक 474 बॉबी वर्मा, आर. 970 गोरव पटेल, आर. 219 बलवानसिंह को सतवास रोड पर एक माताजी जिनकी उम्र करीब 85 वर्ष थी, अंधेरे में बैठी हुई मिली, पुलिस आरक्षको द्वारा उनसे काउसलिंग कर पूछताछ पर जानकारी मिली कि वह माताजी अपने परिजनों के साथ ग्राम नीमखेडा विवाह समारोह में गई थी, वाहन नहीं मिलने के कारण पैदल ही वापस घर के लिए निकल गई, वृध्द अवस्था व अंधेरे के कारण रास्ता भटक गई व 10 कि.मी. पैदल चलकर थक कर बैठ गई, आरक्षको द्वारा वरिष्ट अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रकरण में संवेदनशीलता दिखाते हुये, आने-जाने वाले राहगीरो तथा आस-पास के ग्राम कोटवारों से संपर्क कर फोटो दिखाकर वृध्द माताजी के परिजनो का पता लगाया गया तथा उन्हें डायल 112 के माध्यम से ग्राम सोनखेडी अपने परिजनों के पास भिजवाया गया, वृध्द माताजी एवं उनके परिजनों द्वारा द्वारा पुलिस तथा डायल 112 के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि बच्चे, वृध्दजन तथा महिलाये घर से अकेले निकले तो उन्हें पुलिस तथा डायल 112 का नंबर अवश्य दे।

 

उपरोक्त कार्यवाही में आर. 474 बॉबी वर्मा, आर. 219 बलवानसिंह, आर. 970 गौरव पटेल, डायल 112 पायलेट अर्जुन का सराहनीय योगदान रहा, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरक्षको को संवेदनशीतला कार्य करने प्रोत्साहन हेतु नगद इनाम आदेशित किया गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in