Skip to main content

Aaj Tak24x7

ममेरे भाई की पत्नी से ‘इश्क’ का खौफनाक अंजाम! फैक्ट्री में फंदे पर लटका मिला युवक, भाई ने कहा- पीट-पीटकर मारा।

ममेरे भाई की पत्नी से ‘इश्क’ का खौफनाक अंजाम! फैक्ट्री में फंदे पर लटका मिला युवक, भाई ने कहा- पीट-पीटकर मारा

 

उज्जैन के मक्सी रोड स्थित उद्योग पुरी की शर्मा टाइल्स फैक्ट्री में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब वहां सात साल से कार्यरत कर्मचारी मंगलेश मालवीय का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। आनन-फानन में सहकर्मी उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद मृतक के भाई महेश मालवीय और अन्य परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए भारी हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि मंगलेश के अपने ममेरे भाई की पत्नी शिवानी के साथ अवैध संबंध थे और इसी रंजिश के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जिससे उसकी जान चली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर इसे आत्महत्या का रूप देने की साजिश बताया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in