विंढमगंज:मलिया नदी पर रेलवे पुल के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, इलाके में सनसनी।

विंढमगंज:मलिया नदी पर रेलवे पुल के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, इलाके में सनसनी

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घिवही में मलिया नदी पर बने रेलवे सरना पुल के समीप पोल संख्या 60/23 के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जाता है कि शनिवार रात्रि लगभग तीन बजे हटिया-जम्मू तवी एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान यह हादसा हुआ। मृतक संतोष तिर्की (45)पुत्र बाघा तिर्की निवासी बनौहरा रंका टोली, पंडरा, रांची (झारखंड) ट्रेन से गिरकर घटना का शिकार हो गए। वे रांची से लुधियाना पल्मबर मिस्त्री का काम करने जा रहे थे।

रविवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और आरपीएफ व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ कर्मी पंकज सिंह ने मृतक के मोबाइल से उनकी पत्नी मैरी रौशनी बैन से संपर्क कर पहचान की पुष्टि की। विंढमगंज थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, मौका मुआयना किया, ग्रामीणों के बयान दर्ज किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes