सर्वोदय अहिंसा अभियान का 41 वां वर्षअखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन की सराहनीय पहल –

सर्वोदय अहिंसा अभियान का 41 वां वर्षअखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन की सराहनीय पहल

ग्रीष्मकाल में पक्षियों के लिए रखते हैं दाना – पानी

छिंदवाड़ा – जीव रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के मुख्य उद्देश्य को लेकर सामाजिक संस्था अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन छिंदवाड़ा द्वारा वर्ष 1985 में अहिंसा के प्रणेता तीर्थंकर महावीर भगवान के मंगलकारी जन्मकल्याणक महोत्सव पर सर्वोदय अहिंसा अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसका यह सफलतम 41 वां वर्ष है।

सर्वोदय अहिंसा अहिंसा के प्रदेश संयोजक एवं फेडरेशन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन का कहना है कि इस अभियान के अंतर्गत हम मुख्य रूप से मूक पशु – पक्षियों की सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण, स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग, प्लास्टिक की जगह कपड़े की थैली का वितरण, चाइना मांझे एवं पटाखों से हानियां बताने वाले पोस्टर का प्रकाशन कर समाज में जागृति फैलाई जाती है। वहीं विविध सभाएं लेकर अहिंसा रैली के माध्यम से जनमानस से जीव रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की अपील भी की जाती है। सर्वोदय अहिंसा की टीम इन पर खर्च होने वाली राशि को बचाकर जरूरतमंदों की मदद कर त्यौहारों की खुशियां मनातें हैं। इतना ही नहीं अन्य सामाजिक गतिविधियों जैसे दिव्यांगों के साथ बुजुर्गों की सेव के माध्यम से जनमानस को जागृत कर सेवा कार्य किया जाता है जो समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण है।

जिसमें मुख्य रूप से पक्षियों के लिए निःशुल्क जलपात्रों का वितरण कर उसमें दाना पानी रखने की अपील अहिंसा प्रेमियों से करते हैं, जिसमें पाठशाला एवं स्कूली छात्र छात्राओं सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं का विशेष सहयोग प्राप्त होता है यह अभियान 1985 से अनवरत रूप से चल रहा है।

*अभी तक वितरित किए 1 लाख से अधिक जलपात्र -*

श्री जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष लगभग 2 हजार से 2500 जलपात्र बनवाकर विविध आयोजन के माध्यम से अहिंसा प्रेमियों को निःशुल्क वितरित किए जाते हैं जिन्हें नगर के पार्क, गोधूलि वृद्धाश्रम, शिक्षण संस्थाओं, वृक्षों एवं जनमानस के निवास पर बांधकर उसमें दाना – पानी रखते हैं।

*15 पैसे से 15 रूपये तक का सफर -*

अहिंसा प्रेमी दीपक राज जैन ने बताया कि वर्ष 1985 में हमने धर्म माता श्रीमती कुसुमलता पाटनी जिन्हें सभी बिन्नी भाभी कहते हैं कि प्रेरणा से यह अभियान प्रारंभ किया तब मात्र 15 पैसे का जलपात्र आता था जो अब 41 वर्षों का शानदार सफर तय कर 15 रूपये का हो गया।

*इनका मिलता है विशेष सहयोग -*

1985 में फेडरेशन के तत्कालीन अध्यक्ष तरुण पाटनी, उपाध्यक्ष प्रदीप पाटनी, जिनेन्द्र जैन, संजीव सिंघई के साथ फेडरेशन संरक्षक एड. प्रबोधचंद्र जैन, मोतीलाल जैन भैयाजी, राजकुमार बाबू, विजयकुमार कौशल, धन्यकुमार सिंघई, अजीत जैन रंगमहल, इंजीनियर शैलेंद्र जैन सहित डॉ. के. सी. जैन, रमेश सिंघई, अशोक वैभव, प्रमोद जैन पीके, प्रमोद पाटनी, सुरेंद्र जैन, प्रकाश अहिंसा आदि अहिंसा प्रेमियों का सहयोग प्राप्त हुआ। जिनमें से कुछ साधर्मियों का देवलोक गमन हो गया एवं बाकी अभी भी इस अभियान में सहयोग कर जियो और जीने की मिशाल पेशकर सर्वोदय अहिंसा अभियान को जीवंत रखे हुए हैं।

*अब बन गया राष्ट्रीय अभियान -*

श्री जैन ने बताया 40 वर्ष पूर्व छिंदवाड़ा से प्रारंभ हुआ सर्वोदय अहिंसा अब राष्ट्रीय ओर अंतर्राष्ट्रीय अभियान का रूप ले चुका है जिसका राष्ट्रीय कार्यालय जयपुर में बनाया गया जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सेठी एवं राष्ट्रीय संयोजक संजय शास्त्री हैं जो विविध गतिविधियों के माध्यम से पोस्टर प्रकाशित कर छिंदवाड़ा सहित सम्पूर्ण भारत एवं देश विदेश में तीर्थंकर महावीर की सर्वोदय अहिंसा की अलख जगाते हैं जो हम सबके लिए गर्व की बात है।

सादर प्रकाशनार्थ 26,04,2026

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes