जैन समाज द्वारा शासन स्थापना दिवस को शासन ध्वज फहराकर मनाया गया

जैन समाज द्वारा शासन स्थापना दिवस को शासन ध्वज फहराकर मनाया गय

 

अहो जय जिन शासन के लगे मंगलकारी जयकारे

 

महिदपुर रोड जैन समाज द्वारा वैशाख सुदी ग्यारस सोमवार को सुबह 8:00 बजे श्री सुविधि नाथ जैन मंदिर परिसर में सकल जैन श्री संघ एवं परिषद परिवार की मंगलकारी उपस्थिति में शासन ध्वज का विधिवत पूजन किया गया एवं श्री संघ के वरिष्ठ महानुभावों द्वारा ध्वज फहराया गया साथ ही उपस्थित समाज जनों द्वारा उच्च स्वर के साथ शासन ध्वज गीत गाया गया। सभी समाज जनों ने एक स्वर में जय जय जिन शासन के मंगलकारी जयकारे लगाए ,जैन धर्म में शासन स्थापना दिवस का अत्यधिक महत्वपूर्ण पवित्र एवं गौरवशाली महत्व है यह दिवस स्वर्ण के समान है। शासन नायकभगवान महावीर स्वामी जी ने केवल ज्ञान प्राप्त करने के अगले दिन पावापुरी में गौतम स्वामी जी को प्रथम गंणधर बनाकर वैशाख सुदी ग्यारस के दिन चतुर्विध संघ साधु,साध्वी,श्रावक श्राविका की स्थापना की थी संपूर्ण भारत में जैन समाज के अनुयाई इस दिन शासन ध्वज फहराते हैं शासन वंदना करते हैं और जय जिन शासन के साथ सामूहिक आराधना करते हैं यह दिन जैन धर्म के लिए आत्मा को परमात्मा बनाने के मार्ग के प्रति समर्पण और कर्तव्यता व्यक्त करते हैं। इस मंगलकारी अवसर पर जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय चौरडिया समाज के वरिष्ठ महानुभाव नवयुवक महिला , बहु ,तरुण, बालिका परिषद ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes