Skip to main content

Aaj Tak24x7

नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 संशोधन विधेयक संसद में पारित न होने के विरोध में निंदा प्रस्ताव एवं अन्य विषयों पर प्रस्ताव पारित*

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 संशोधन विधेयक संसद में पारित न होने के विरोध में निंदा प्रस्ताव एवं अन्य विषयों पर प्रस्ताव पारित

 

जबलपुर – नगर परिषद की विशेष बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम–2023 संशोधन विधेयक के संसद में विपक्ष के दलों के गतिरोध के कारण पारित न होने के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 की तैयारियों एवं आवश्यक सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। परिषद ने स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने तथा नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने का निर्णय लिया।

गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। परिषद ने निर्देश दिए कि सभी क्षेत्रों में पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की समस्या पर त्वरित कार्यवाही हो।

वहीं आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नाला-नालियों की साफ-सफाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। परिषद ने समय रहते सभी नालों की सफाई सुनिश्चित करने तथा जलभराव की समस्या से निपटने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया।

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतीक दुबे,उपाध्यक्ष सोनम सोनू सोनकर,पार्षदगण दिनेश सिंह पटेल,पिंकी प्रीतम पटेल,शारदा कृष्णा बर्मन,प्रकाश चक्रवर्ती,दीपक सोनकर,दिव्या अरिहंत जैन,ममता बर्मन,राजकुमार गोंटिया,श्रीकांत उपाध्याय उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में अध्यक्ष महोदय द्वारा निंदा प्रस्ताव सर्वानुमति से पारित करने के लिए सभी उपस्थित पार्षदगणों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा

शेष सभी पारित प्रस्तावों के प्रभावी क्रियान्वयन पर समय सीमा में कार्य करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in