सेगाँव में कृषि आदान प्रदान व्यापारी ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर, प्रधानमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

सेगाँव में कृषि आदान प्रदान व्यापारी ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर, प्रधानमंत्री के नाम सौपा ज्ञाप

 

देशभर के खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं के संगठन एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के आवाहन पर कृषि आदान विक्रेता संघ सेगांव द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक विशाल रैली निकाली गई। रैली के पश्चात तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार अंतर सिंह कनेश के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

 

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले लगभग 10 वर्षों से कृषि आदान प्रदान व्यापारी अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान हेतु कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

मुख्य समस्याओं में उर्वरक कंपनियों द्वारा जबरन लिंकिंग, डीलर मार्जिन में वृद्धि, खाद की होम डिलीवरी, अवैध बीजों की बिक्री पर रोक लगाकर एवं , एक्सपायर्ड स्टॉक की वापसी, तथा नए कानूनों में डीलरों के लिए कठोर प्रावधानों को शिथिल करने जैसी मांगें शामिल हैं।

 

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों का समाधान आगामी एक माह के भीतर नहीं किया गया, तो देशभर के कृषि आदान व्यापारी आगामी खरीफ सीजन से पूर्व अनिश्चितकालीन बंद करने के लिए बाध्य होंगे। इससे कृषि उत्पादन प्रभावित होने के साथ किसानों को भी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

इस दौरान क्षेत्र के सभी कृषि आदान प्रदान व्यापारी उपस्थित रहे और उन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की गई इस मौके पर बंसीधर अग्रवाल टीकम गोयल पंकज गुप्ता सोहन पाटीदार महेंद्र पाटीदार हीरालाल राठौर दिनेश गुप्ता नरेंद्र अग्रवाल और कई बीच खाद दवाई व्यापारी मौजूद थे

सेगांव से दीपक गुप्ता

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes