Skip to main content

Aaj Tak24x7

उज्जैन बड़नगर तहसील के ग्राम गजनीखेड़ी में आयोजित रात्रि चौपाल में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने ग्रामीणों से संवाद कर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी।

मांगीलाल सोलंकी संवाददाता उज्जैन

लोकेशन गजनीखेड़ी बड़नगर

 

उज्जैन बड़नगर तहसील के ग्राम गजनीखेड़ी में आयोजित रात्रि चौपाल में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने ग्रामीणों से संवाद कर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी

 

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें पढ़ाई के साथ खेल एवं वोकेशनल एजुकेशन को भी प्राथमिकता दी जा रही है। जिले का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 3% बढ़कर 83% एवं 12वीं का परिणाम 6% अधिक रहा है।

 

चौपाल में ग्रामीणों से विद्यालयों की स्थिति की जानकारी ली गई, जिसमें शिक्षकों द्वारा नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की बात सामने आई।

 

साथ ही आंगनवाड़ी, आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई। रुणिजा उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम श्रीमती मंजुला निगम द्वारा शत-प्रतिशत सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने पर उन्हें कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ द्वारा सम्मानित किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in