उज्जैन में पुलिस ने रफ्तार और एक्शन—दोनों में बाजी मार ली। फ्रीगंज बाजार से लापता हुई तीन साल की बच्ची… और सिर्फ 25 मिनट में पुलिस ने उसे सुरक्षित ढूंढ निकाला। CCTV खंगाले, इलाके को घेरा और मासूम को परिजनों तक पहुंचाया—बिना देरी, बिना बहाना।

लोकेशन उज्जैन

मांगीलाल सोलंकी संवाददाता उज्जैन

 

उज्जैन में पुलिस ने रफ्तार और एक्शन—दोनों में बाजी मार ली। फ्रीगंज बाजार से लापता हुई तीन साल की बच्ची… और सिर्फ 25 मिनट में पुलिस ने उसे सुरक्षित ढूंढ निकाला। CCTV खंगाले, इलाके को घेरा और मासूम को परिजनों तक पहुंचाया—बिना देरी, बिना बहाना

यहीं नहीं रुकी कार्रवाई… शहर के चिमनगंज मंडी, माधवनगर और नीलगंगा थाना क्षेत्रों में दबिश देकर चार आरोपियों को अवैध चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज—और एक आरोपी पहले से ही अपराध की लिस्ट में शामिल।

तीसरी वारदात—जिला बदर आरोपी मयूर उर्फ मयूरेष व्यास… नियम तोड़कर इलाके में घूम रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी दबोच लिया।

सीधा संदेश—उज्जैन में कानून से खिलवाड़ करोगे, तो बच नहीं पाओगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in