नोटों की गड्डी नहीं, संस्कारों की गूंज: उज्जैन के राजावत परिवार ने सगाई में लौटाया 25 लाख का दहेज”

“नोटों की गड्डी नहीं, संस्कारों की गूंज: उज्जैन के राजावत परिवार ने सगाई में लौटाया 25 लाख का दहेज

 

उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के ग्राम बंगरेड में मानवता और संस्कारों की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है, जहाँ प्रतिष्ठित राजावत परिवार ने सगाई के दौरान दहेज के रूप में मिल रहे 25 लाख रुपये नकद और 15 तोला सोना ससम्मान लौटा दिया। लोटस ग्रुप के चेयरमैन और क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्रसिंह राजावत के पुत्र आदर्शदीप सिंह की सगाई के इस गरिमामय आयोजन में परिवार ने केवल एक अंगूठी शगुन के तौर पर स्वीकार की और समाज को स्पष्ट संदेश दिया कि विवाह कोई आर्थिक सौदा नहीं है।

लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण और असहाय बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य कर रहे जितेंद्रसिंह राजावत की इस पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस कदम को दहेज मुक्त समाज की दिशा में एक बड़ी क्रांति मान रहे हैं। राजावत परिवार का कहना है कि उन्हें दहेज के रूप में धन नहीं, बल्कि बहू के रूप में लक्ष्मी स्वरूपा बेटी चाहिए। यह प्रेरक प्रसंग न केवल राजपूत समाज बल्कि संपूर्ण समाज के लिए एक नई राह दिखाने वाला साबित हो रहा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in