Skip to main content

Aaj Tak24x7

मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा पूरी करके गुरुवार को ओंकारेश्वर स्थित नरसिंह टेकरी आश्रम में होगा महाराज जी का मंगल आगमन* 

*मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा पूरी करके गुरुवार को ओंकारेश्वर स्थित नरसिंह टेकरी आश्रम में होगा महाराज जी का मंगल आगमन*

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7

ओंकारेश्वर – मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा करके नरसिंह चतुर्दशी पर ओंकारेश्वर पहुंचेंगे राजस्थान स्थित सुरजकुंड वाले दाता सरकार श्री ब्रम्हचारी अवधेशानंद जी महाराज, इस दौरान महाराज जी के साथ यात्रा में साथ रहे अन्य पूज्य सन्त जन भी होगे।

यात्रा का पड़ाव नगर के प्राचीन श्री नरसिंह टेकरी आश्रम में रहेगा।

साथ ही यात्रा का समापन वैशाख पूर्णिमा पर मां नर्मदा के तट पर संकल्प पूर्ण करके ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग व ममलेश्वर महादेव को जल चढ़ाकर होगा। साथ ही महाराज जी द्वारा ओंकार पर्वत परिक्रमा यात्रा भी की जाएगी।

 

पूज्य श्री सूरजकुंड वाले महाराज जी द्वारा वैशाख पूर्णिमा पर विधिवत मां नर्मदा पूजन, कन्या पूजन, साधु संतजन सेवा भी की जाएगी।

ज्ञात हो कि महाराज जी द्वारा मां नर्मदा के तट पर स्थित ग्राम बिल्लौरा में महाराज ने भव्य चातुर्मास भी किया था।

जिसमें प्रतिदिन हजारों लोगो ने इस धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य लाभ अर्जित किया था।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in