*नशा मुक्त अभियान के दावे हो रहे खोखले साबित,जगह-जगह खुले हुए अहाते कार्यवाही पर लग रहे गंभीर आरोप
*आबकारी विभाग का खुला संरक्षण हो रहा जग जाहिर* मुकेश शुक्ला
आज तक 24 * 7 केंद्र की मोदी और मध्य प्रदेश की मोहन सरकार सहित आईजी इंदौर जोन द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जाने वाले नशा मुक्ति अभियान की जमीनी हकीकत खंडवा एवं खरगोन जिले में चौंकाने वाली है। जिले में फल फूल रहा अवैध शराब का कारोबार जो आम जनमानस के लिए सबसे बड़ी गंभीर समस्या बन गया है। दिन प्रतिदिन शराब की वजह से मारपीट और विवाद की घटनाएं बड़ी ,एक तरफ आईजी इंदौर जोन के नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध कारोबारी भूमिगत दिखाई दे रहे हैं, लेकिन खरगोन खंडवा जिलों के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान का कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा। आखिर यह अभियान चलाने के बाद भी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेकाबू अवैध शराब कारोबार पर कब नियंत्रण लगवा जा सकता हैं..? ग्रामीण क्षेत्र शहरों में संचालित होने वाली शराब दुकानों के समीप अवैध अहाते का संचालन जिले में संबंधित विभाग की नाकामी का सबसे बड़ा प्रमाण साबित हो रहा है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर सभी अहातों को बंद करवा दिया गया था, राजमार्ग पर शराब की दुकान बंद करवा दी गई थी लेकिन मां की विदाई के बाद ही अवैध अहातों की खंडवा खरगोन जिले में बाढ़ सी आ गई है। एक तरफ भाजपा सरकार दूसरी और शराब कारोबार से सरकारी खजाना भर रही है तो वहीं अनेक सामाजिक संगठन महिला संगठनों के समाजसेवी अवैध अहातों को लेकर कार्यवाही की पुरजोर तरीके से मांग कर रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि जब समाजसेवी की बातों पर ही शासन प्रशासन गंभीर दिखलाई नहीं पड़ता तो फिर आम जनता को होने वाली दैनिक परेशानी का समाधान कैसे हो पाएगा..? जिला खंडवा खरगोन आबकारी विभाग के संरक्षण में पूरे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शराब का अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है शराब ठेकेदारों से मिलने वाले नजराना की वजह से आबकारी विभाग मात्र औपचारिकताएं पुरी कर कागजी घोड़े दौड़ाने तक सीमित है।
जबकि आबकारी विभाग- का संरक्षण..!
ग्रामीण क्षेत्र सहित शहर में कई ऐसी देसी विदेशी शराब दुकान खुलने के उपरांत शहर ग्रामीण क्षेत्र क्या वातावरण पूर्ण रूप से प्रदूषित हो चुका है । संपूर्ण क्षेत्र में सैकड़ो दुकान असंवैधानिक रूप से संचालित की जा रही है आहातो खार मंजन के साथ बैठा कर मदिरा पान करवाया जा रहा है शहरी एवं ग्रामीण रहवासियों की जिंदगी पर बराबर विवाद होने जैसा संकट मंडराता रहता है। जिला खरगोन खंडवा आबकारी विभाग के खुले संरक्षण में शराबखोरी के अवैध आहातो को हर जगह खुले रूप से संचालित होते हुए देखा जा सकता है शासन एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशों के बात भी यह सब चलते रहना निश्चित रूप से आपसी तालमेल को दर्शाता है जो सर्वत्र चर्चा का विषय बना रहता है



