Skip to main content

Aaj Tak24x7

उज्जैन/उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश: संभागायुक्त श्री आशीष सिंह 

उज्जैन/उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश: संभागायुक्त श्री आशीष सिंह

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप आगामी सिंहस्थ-2028 हेतु शहर में अधोसंरचना विकास के कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। आज संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने निर्माणाधीन ब्रिजों का सघन निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।

 

🔹 मक्सी रोड ब्रिज: गैस पाइपलाइन शिफ्ट न करने के कारण कार्य प्रभावित होने पर ‘अवंतिका गैस कंपनी’ को नोटिस जारी करने और कड़ी चेतावनी देने के निर्देश दिए गए।

🔹 नृसिंह घाट ब्रिज: नदी क्षेत्र में बारिश से पहले कार्य पूर्ण करने और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच के निर्देश।

 

संभागायुक्त ने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करना हमारी प्राथमिकता है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in