दुद्धी में प्रदर्शनी मेले का भव्य उद्घाटन, झूले व बच्चों के मनोरंजन से सजा मेला क्षेत्
आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।
दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय टाऊन क्लब क्रिकेट(रामलीला) मैदान पर बुधवार को आयोजित प्रदर्शनी मेले का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने फीता काटकर किया।मेला संचालक देवेंद्र शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
मेले में विभिन्न स्टालों पर सामान, खिलौने ,पोशाक और झूले सहित बच्चों के मनोरंजन के एक से बढ़कर एक आकर्षण मौजूद हैं।
सीओ राजेश कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मेले क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इस मौके पर नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन दिवेश मोहन दिलीप पांडे पंकज अग्रहरि सुमित सोनी शाहिद निरंजन गुप्ता सहित कई सभासद व अन्य लोग मौजूद रहे।



