रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
बस्ती की रेलवे समस्याओं को लेकर हरीश द्विवेदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाका
बस्ती। असम प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर बस्ती की रेलवे से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठाया।
इस अवसर पर उन्होंने जनपद की जनता की ओर से निम्नलिखित मांगें मंत्री जी के समक्ष रखीं—
बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1, 2 एवं 3 पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए छाजन (शेड) की लंबाई बढ़ाई जाए।
प्लेटफार्म संख्या 1 की लंबाई एवं चौड़ाई का विस्तार किया जाए।
स्टेशन के पश्चिमी दिशा में स्वीकृत फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराया जाए।
वर्तमान फुट ओवर ब्रिज संकरा होने के कारण यात्रियों को असुविधा होती है, अतः इसे चौड़ा एवं आधुनिक बनाया जाए।
गोरखपुर से मुंबई के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 01080, जिसे वर्तमान में बंद कर दिया गया है, उसे पुनः संचालित किया जाए।
बस्ती-अयोध्या एवं बस्ती-सिद्धार्थनगर नए रेल मार्ग का सर्वे पूर्ण हो चुका है, अतः निर्माण कार्य में शीघ्रता लाई जाए।
बस्ती रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहा कायाकल्प कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है, इसे शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
बस्ती एवं मुंडेरवा में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कार्यों को तेज गति से पूरा किया जाए।
बभनान रेलवे स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस (15909-10) एवं अवध असम एक्सप्रेस (15707-08) का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।
गौर रेलवे स्टेशन पर—
(क) रेल आरक्षण सुविधा प्रारम्भ की जाए।
(ख) यात्रियों हेतु वाटर कूलर की व्यवस्था की जाए।
(ग) प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जाए।
मुंडेरवा रेलवे स्टेशन पर मुंबई के लिए किसी अन्य ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।
सांसद खेल महाकुंभ के दौरान किए गए अनुरोध के क्रम में रेलवे के किसी पीएसयू के सीएसआर मद से बस्ती स्टेडियम के चारों ओर सिंथेटिक ट्रैक एवं रात्रि खेल हेतु फ्लड लाइट की व्यवस्था कराई जाए।
मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु अपने सचिव के माध्यम से निर्देशित किया।
हरीश द्विवेदी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन मांगों के पूर्ण होने से जनपद बस्ती की जनता को रेलवे सुविधाओं में बड़ा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।


