*लोकेशन-कन्नोद*
*संवाददाता- गणेश जायसवाल*
*आज तक 24×7*
*सन2019 में हुआ बिलाईंड मर्डर पुलिस समन्वय से हत्यारों को जेल कि चौखट ले गया*
*पुलिस घटना की जांच और मामले को कोर्ट की चौखट तक लेजाकर घटित घटना से मुंह मोड़ लेती रही है लेकिन जब से जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत आये तो उन्होंने अनेक इस तरह के विंदुओं पर मंथन कर एक के बाद एक विंदुओं पर निर्णय कर अपने अधिनस्थों को विश्वास में लेकर अनुसरण कराना शुरू किया जिसमें पहले पुलिस कोई अपराध कारित होने के बाद पुलिस अनुसंधान अपराध से संबंधित सभी जांच का कार्य पूरा कर चालान कोर्ट में प्रस्तुत करती रही है इस तरह से मामलों में अव जो होगा वह ना सिर्फ तत्काल जांच पूरी करना जांच में आये तथ्यों को संरक्षित करना शीघ्रता से न्यायलय में चालान प्रस्तुत कर न्यायलिन कार्य वाही पर नजर रखना और घटित घटना से संबंधित गवाहों को अपने संरक्षण में सत्यता को न्यायाधीश के समक्ष रखवाने का सोच लिया उसके परिणाम भी पुनीत की सोच पर खरे उतरे और हाल ही एक अंधे मर्डर का जो फैसला आया उसमें सभी अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई गई है।*
*कन्नौद*
*एडिशनल एसपी श्रीमती सौम्या जैन ने एडिशनल आफिस में बुलाई पत्रकारों की प्रेस वार्ता में सन2019 में एक अंधे मर्डर की घटना जो न्यायालय में लंबित थी को तत्काल फैसले तक लेजाने की जो जानकारी दी उसके अनुसार “”आपरेशन संकल्प “” का नाम दिया उसके अंतर्गत कन्नौद पुलिस थाने में 26/06/2019 को ग्राम किलोदा बी में संतोष के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पुलिस पहुंची और रक्तरंजित शव कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया जो अपराध क्रमांक 268/26/05/2019 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मृतक की पहचान गणेश पिता किशन धुर्वे उम्र 32 साल निवासी दुर्गाडा थाना रेहटगांव जिला हरदा के रूप में हुई। विवेचना में सामने आया कि मृतक गणेश एवं आरोपी लक्ष्मण सिंह जियो कंपनी एकसाथ काम करते थे मृतक के काम से कंपनी ने गणेश के वेतन में बढ़ोत्तरी की इसी जलपन में गणेश की बड़ी निर्ममता से हत्या कर पास ही सुनसान जगह दातूनी नदी के समीप फेंक दी थी। यह घटना को राजाराम की टापरी में शराब के शबाब में लाकर मारने की बात उजागर हुई इसमें राजाराम भी शामिल था और दोनों ने मिलकर लाश को नदी के पास रात में फेंककर चंपत हो गये थे। इस प्रकरण की विवेचना तत्तकालीन एस डी ओ पी निर्भय सिंह अलावा ने की थी जिन्होंने आरोपी लक्ष्मण और राजाराम के रक्तरंजित कपड़े और लोहे की राड बरामद कर विवेचना पूर्ण होने पर स्थानीय न्यायालय में मामला विचाराधीन चलता रहा इस पर जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने एक आपरेशन संकल्प अभियान की रूपरेखा तैयार कर उस पर अपने अधिनस्थ अधिकारियों को मंत्रणा कर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करते हुए एडिशनल एसपी श्रीमती सौम्या जैन और एस डी ओ पी आदित्य तिवारी को तत्काल कार्ययोजना को मूर्त रूप देने और मामले में शीघ्र न्याय की पहल करने के निर्देश के बाद थानाप्रभारी तहजीब काजी और उनकी टीम का नेतृत्व करते हुए काम शुरू किया उसका परिणाम न्यायालय की सुनवाई में गति आई और चंद दिनों में इस अंधे मर्डर के निर्णय में सभी आरोपियों को कड़ी सजा और अर्थ दंड से दंडित कराया। इस प्रकरण की सुनवाई न्यायमूर्ति विकास शर्मा एससी/एसटी ने अभियोजन अधिकारी अतुल कुमार पंड्या की सटिक पैरवी उत्कृष्ट विवेचना के फलस्वरूप सजा सुनाई गई। सजा की पेढ़ी तक थानाप्रभारी तहजीब काजी,सब इंस्पेक्टर दीपक भोंडे कोर्ट मोहरिर के रूप में स उ नि गोपी किशन बडौले आर 1026 राजपाल सिंह ठाकुर मुंशी आर 537 योगेन्द्र राजपूत बारंट मुंशी आर 634 रविराज चौहान का सहरानीय योगदान रहा।*
*आपरेशन संकल्प के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के अनुसार इस वर्ष 2016 में देवास पुलिस ने हत्या के 62 हत्या के प्रयास मे 01 बलात्कार 06 छेड़खानी के 07लूट का 01 जिलाबदर उलघंन01मारपीट 12 में आबकारी 02,धोखाधड़ी 02 चोरी 02 प्रकरणों में न्यायलय से कठोर दंड दिलाने में सफलता प्राप्त की है। अंधे मर्डर में विशेष योगदान देने वाले सभी को जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने सम्मानित किया।*


