- उज्जैन में संत को सोशल मीडिया पर मिली जानलेवा धमकियों से हड़कंप मच गया है।
चारधाम मंदिर के संत रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रामनवमी के कार्यक्रम में दिए गए बयान के बाद इंस्टाग्राम पर धमकी भरा वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आपत्तिजनक टिप्पणियां और हत्या की धमकियां दी गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।



