बड़गांव स्वास्थ्य केंद्र के सुदृढ़ीकरण को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

बड़गांव स्वास्थ्य केंद्र के सुदृढ़ीकरण को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञाप

 

सोनभद्र। माह के प्रथम तहसील दिवस के अवसर पर बड़गांव स्थित आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की बदहाल व्यवस्था और उसमें सुधार की मांग को लेकर एक अहम पहल की गई। सोन चेतना सामाजिक संगठन के संस्थापक अभिषेक अग्रहरी ने जनपद के जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ को ज्ञापन सौंपते हुए स्वास्थ्य केंद्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

ज्ञापन में बताया गया कि बड़गांव का यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्रीय जनता, विशेषकर आदिवासी बाहुल्य समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश सीमा से जुड़ा होने के कारण यह इलाका स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से संवेदनशील श्रेणी में आता है। इसके बावजूद केंद्र पर डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा परिसर की साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

अभिषेक अग्रहरी ने मांग की कि केंद्र पर चिकित्सकों की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जाए, दवाओं की आपूर्ति सुचारू रूप से की जाए तथा स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। संगठन का कहना है कि प्रशासन के सहयोग से यदि इन मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाता है, तो यह क्षेत्र के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव साबित होगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in