Skip to main content

Aaj Tak24x7

बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी और हाथ भट्टी शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी और हाथ भट्टी शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्ता

 

उज्जैन की नीलगंगा थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दाऊदखेड़ी रोड स्थित विनायक विहार कॉलोनी के पास दबिश देकर दो शराब तस्करों को रंगे हाथों दबोचा है। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने सुदामा नगर निवासी मुकेश राय और उसके पुत्र अथर्व राय को एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ घेराबंदी कर रोका। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से दो थैलों में भरी 350 क्वार्टर अंग्रेजी शराब और एक कैन में 5 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी तरुण कुरील के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और अब उनसे शराब के मुख्य स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in