अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अल्प प्रवास पर उज्जैन पधारे लालवानी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी*

*अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अल्प प्रवास पर उज्जैन पधारे लालवानी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी*

*उज्जैन | 2 मई शनिवार 2026*

 

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन मे अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय रोहित दुबे जी का उज्जैन आगमन हुआ।जिसमे सर्वप्रथम बाबा महाकाल के दर्शन पूजन कर बाबा महाकाल से सभी देशवासियो के लिए मंगल कामना की इसके बाद देवासरोड़ स्थित होटल श्रीगंगा मे जिले की पूरी टीम ने उनका पुष्पमालाओं और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया

इस आगमन के पश्चात एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की आगामी रणनीति और विस्तार पर गहन चर्चा की गईं ।

जिले के प्रत्येक ब्लॉक और ग्राम स्तर तक हिन्दू महासभा की कार्यकारिणी का गठन करना

​ समाज में हिंदू महासभा के प्रभाव और गौरव को बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना

व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर हिंदुत्व के संरक्षण के लिए संगठित होकर कार्य करना।

मंच संचालन के दौरान

प्रदेश अध्यक्ष जी के ऊर्जावान उद्बोधन से उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का मन प्रफुल्लित हो गया और उनमें एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।

प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल व्यास के द्वारा अपने उद्धबोधन मे बताया गया की

प्रदेश अध्यक्ष रोहित दुबे जी का व्यक्तित्व केवल एक पद तक सीमित नहीं है, बल्कि वह हिंदू समाज के लिए एक ढाल और संघर्ष का जीवंत उदाहरण हैं। उनका अब तक का सफर विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और सनातन के मार्ग पर चलने की गाथा है।

अनेक चुनौतियों और बाधाओं के बावजूद, रोहित जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनके नेतृत्व में एक ऐसी ‘वीरता’ है जो शब्दों से अधिक उनके कार्यों में दिखती है। चाहे वह हिंदू अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरना हो या संगठन को वैचारिक रूप से मजबूत करना, उन्होंने हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर नेतृत्व किया है। आज उनका उज्जैन आगमन जिले के कार्यकर्ताओं के लिए किसी प्रेरणा पुंज से कम नहीं था। उनके संघर्षपूर्ण जीवन की कहानियाँ युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करती हैं।

 

​ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित

अखिल भारत हिंदू महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही जिसमे विशेष रूप से

पंडित गोपाल व्यास प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश ज़ी लालवानी जिला उपाध्यक्ष पंडित राहुल ज़ी शर्मा पंडित आनन्द शर्मा जयकिशन वंशदर अनिल शर्मा

​आदि जिले के पदाधिकारी उपस्थित हुए जानकारी प्रदेश मिडिया प्रभारी पंडित गौरव शर्मा द्वारा दी गईं

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in