बड़ी ख़बर
: उज्जैन में 1 करोड़ की अवैध शराब ज़ब्त, पुलिस की घेराबंदी में फंसे तस्कर!
उज्जैन: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत नानाखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगर पुलिस अधीक्षक श्वेता गुप्ता और थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने निनोरा टोल के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध ट्रक (GJ17UU9877) को रोका।
तलाशी लेने पर ट्रक से 900 पेटी अवैध बीयर (21,600 केन) बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये है। पुलिस ने 55 लाख रुपये कीमत के ट्रक सहित कुल 1 करोड़ रुपये का मशरूका जब्त किया है। मौके से आरोपी रवि चौहान और गमरा गुजरिया (निवासी अलीराजपुर) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



