आज दिनांक 2 मई को कैंसर चिकित्सालय स्थित श्री शीतला सहाय सभागार में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एक चिकित्सक सम्मेलन का आयोजन किया गयÔ
।जिसमें चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक श्री विशाल बघेल , भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जय प्रकाश राजौरिया चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक द्वय डॉक्टर मुकेश चतुर्वेदी ,डॉक्टर सचेत व्यास, जिला संयोजक डॉ राहुल सप्रा, जिला सह संयोजक डॉ दीपक माखीजानी ,कैंसर चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक श्री बी आर श्रीवास्तव , डॉ अर्चना श्रीवास्तव डॉ ओ एन कौल,डॉ हरिमोहन पुरोहित,डॉ राकेश रायजादा,डॉ अंजली रायजादा, डॉ ए एस भल्ला,डॉ प्रकाश बीर आर्य डॉ रजनीश नीखरा डॉ कुसुम सिंहल, डॉ आलोक पुरोहित डॉ गोपाल रजक,डॉ हिमांशु मल,डॉ अनुराग शर्मा, डॉ मुकेश सोनी, डॉ राहुल कुशवाह, डॉ राजेंद्र बघेल,डॉ सूर्यकांत अग्निहोत्री , डॉ सुरेश कौरव,डॉ सतीश गुप्ता,डॉ अशोक तोमर, डॉ जितेंद्र सक्सेना, डॉ बी के सूरी डॉ के के गुप्ता,डॉ अरविंद सिंघलडॉ राकेश सविता,डॉ सतेंद्र श्रीवास्तव,डॉ महेश निरंकारी, डॉ रामहेत इमले सहित काफी संख्या में चिकित्साकरण उपस्थित रहे कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रणय जैन द्वारा गाए हुए वंदे मातरम गायन के पश्चात अतिथियों का अंग वस्त्र पहन कर स्वागत किया गया स्वागत भाषण जिले के संयोजक डॉक्टर राहुल सप्रा द्वारा दिया गया भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया जी ने चिकित्सक सम्मेलन के आयोजन हेतु चिकित्सा प्रकोष्ठ तथा उपस्थित सभी चिकित्सकों को बधाई दी प्रदेश संयोजक डॉ विशाल बघेल ने भाजपा सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में तथा वर्तमान समय में चिकित्सकों को आने वाली समस्याओं तथा उनके निराकरण हेतु किए जाने वाले प्रयासों के बारे में जानकारी दी।डॉक्टर बी आर श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कैंसर चिकित्सालय द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ सचेत विकास तथा आभार प्रदर्शन डॉ मुकेश चतुर्वेदी ने किया।उक्त कार्यक्रम के आयोजन में कैंसर चिकित्सालय के डायरेक्टर डॉ बी आर श्रीवास्तव ,डॉ अर्चना श्रीवास्तव,डॉ गुंजन श्रीवास्तव, तथा शेखर गुप्ता की महती भूमिका रही



