Skip to main content

Aaj Tak24x7

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम: राष्ट्रवाद और विकास की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर जनता का अटूट विश्वास

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

 

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम: राष्ट्रवाद और विकास की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर जनता का अटूट विश्वास

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा कार्यालय पर पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के उपलक्ष्य में भव्य ‘विजय उत्सव’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा आतिशबाजी कर जीत की खुशी साझा की। उत्साह से ओतप्रोत कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री चौक तक पदयात्रा निकालते हुए गगनचुंबी नारे लगाए और गुलाल उड़ाकर विजय का उत्सव मनाया। स्थानीय नागरिकों ने भी अपने घरों से निकलकर इस जश्न में सहभागिता की।

कार्यकर्ताओं ने असम प्रभारी हरीश द्विवेदी के समर्थन में जोरदार जयघोष किया। असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में प्रचंड जीत तथा केरल और तमिलनाडु में भाजपा के उल्लेखनीय प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि बंगाल का चुनाव उत्तर प्रदेश के लिए ‘सेमीफाइनल’ माना जा रहा था और इस विजय ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की मजबूत स्थिति को स्पष्ट कर दिया है।

असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने अपने संदेश में कहा कि यह जीत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है तथा 2014 से अब तक भाजपा को मिल रहे जनादेश अभूतपूर्व हैं।

जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने इन चुनाव परिणामों को ‘विकासवाद’ की जीत और ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ की करारी हार बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र और अंत्योदय के संकल्प के साथ दृढ़ता से खड़ी है। पश्चिम बंगाल के परिणामों को उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती और परिवर्तन की लहर का प्रतीक बताया, वहीं केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बढ़ते जनाधार को भाजपा के सर्वव्यापी विस्तार का संकेत कहा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सफलता भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

इस अवसर पर गिल्लम चौधरी, अंकुर वर्मा, परमेश्वर शुक्ल, अमृत कुमार वर्मा, तारक जायसवाल, गजेन्द्र त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ल, सतीश सोनकर, अजय पाण्डेय, ब्रह्मदेव यादव, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, मीना पाण्डेय, अभिषेक कुमार, विद्या मणि सिंह, सुरेंद्र चौधरी, गजेंद्र सिंह गहमरी, विनय यादव, अजय पाल राजन, संध्या दीक्षित, मनमोहन काजू, शिवाप्रसाद चौधरी, दीपक उपाध्याय, डॉ. अरविंद, अभिषेक पाण्डेय, सचिन सिंह, गौरव अग्रवाल, आदित्य, दिव्यांशु दुबे, सुभाष श्रीवास्तव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, राजन कन्नौजिया, आकाश गुप्ता, कुन्दन वर्मा, दीपक सोनी, राकी सोनी, राकेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in