Skip to main content

Aaj Tak24x7

उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विक्रमनगर ब्रिज के नीचे से आगर का तस्कर गिरफ्तार, 30 हजार का गांजा जप्त

उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विक्रमनगर ब्रिज के नीचे से आगर का तस्कर गिरफ्तार, 30 हजार का गांजा जप्

उज्जैन। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत माधवनगर और क्राइम पुलिस टीम को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर विक्रमनगर ब्रिज के नीचे पिलर के पास खड़े एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लखनदास बैरागी निवासी आगर मालवा बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 1 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 30 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जप्त किया है। मामले में माधवनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस सराहनीय कार्रवाई में माधवनगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरीया, सउनि. एम.एस. अलावा और क्राइम टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in