Skip to main content

Aaj Tak24x7

महिदपुर रोड : लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले कानून का विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है।

महिदपुर रोड : लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले कानून का विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है

 

इसी कड़ी में आज उज्जैन भाजपा ग्रामीण जिला मंत्री ऋतु पाटीदार व नारी शक्ति का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। शहीद भगत सिंह बस स्टैंड पर जोरदार प्रदर्शन ।उज्जैन भाजपा ग्रामीण की जिला मंत्री ऋतु पाटीदार के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में महिलाओं ने ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली। यह यात्रा शहीद भगत सिंह बस स्टैंड पहुंची, जहां महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आरक्षण का विरोध: प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण कानून में विपक्ष ने बाधाएं उत्पन्न की हैं, जो नारी शक्ति का अपमान है।नारी शक्ति का संकल्प: ऋतु पाटीदार ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों पर वार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।नारेबाजी: महिलाओं ने “महिला विरोधी कांग्रेस हाय-हाय” और “नारी शक्ति ने मांगा अधिकार, कांग्रेस ने ठगा हर बार” जैसे नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।इस अवसर पर महिदपुर रोड भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गुरु चरण सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in