जहांगीराबाद पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, भईपुर तिराहे पर वाहन चालकों को किया जागरूक

शिवम् शर्मा की रिपोर्ट

बुलंदशहर

 

जहांगीराबाद पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, भईपुर तिराहे पर वाहन चालकों को किया जागरू

थाना प्रभारी ने दिलाई हेलमेट और सीट बेल्ट की शपथ, नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को सिखाए गए नियम

 

*जहांगीराबाद।* सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जहांगीराबाद थाना पुलिस ने भईपुर दोराहा तिराहे पर विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को रोककर पुलिस ने उन्हें हेलमेट का महत्व समझाया और दुर्घटनाओं में हेलमेट से होने वाले बचाव के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर उपनिरीक्षक नरपाल सिंह भी मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने ड्यूटी पर तैनात नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने नए जवानों को बताया कि चेकिंग के दौरान जनता से कैसा व्यवहार करना है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किस तरह जागरूक करना है। साथ ही पुलिस के नियमों और दायित्वों पर भी विस्तार से चर्चा की।

थाना प्रभारी सुदेश कुमार जी ने कहा कि “हमारा उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है। हेलमेट और सीट बेल्ट आपकी सुरक्षा कवच हैं।” उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

 

 

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in