*जलालपुर के जंगल में डकैती की योजना बना रहे 06 बदमाशों को पुरानी छावनी पुलिस ने अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार*ù
*बदमाशों के कब्जे से 315 बोर के 03 देशी कट्टा व 315 बोर के 05 जिंदा राउण्ड एवं दो छुरा तथा उनके 05 मोबाइल जप्त किये।*
ग्वालियर। 05.05.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में बदमाशों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 04.05.2026 को रात में थाना पुरानी छावनी पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश कंजर डेरा के सामने जलालपुर के जंगल में बैठकर कोई वारदात करने का प्लान कर रहे है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा थाना पुरानी छावनी पुलिस की टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कराकर बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार(रापुसे) के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी पुरानी छावनी उप निरी. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान कंजर डेरा के सामने जलालपुर के जंगल में पहुँचे और झाडियों में छुपकर देखा तो कुछ बदमाश आपस में चर्चा कर रहे थे कि पप्पू चौहान जलालपुर के घर पर बहुत माल है, चलकर डकैती डालते हैं। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हे धरदबोचा और उनके नाम व पता पूछे तो उन्होने अपने-अपने नाम 1. टेनीराम उर्फ टीटू लोधी 2. कौशल कुमार उपाध्याय 3. अयान मोहम्मद 4. सचिन सिंह तोमर 5. अंशुल त्यागी 6. आमिर उर्फ लालू खान बताये।
थाना पुरानी छावनी पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिये गये बदमाशों की गई पूछताछ में उन्होने बताया कि आर्पित यादव निवासी जलालपुर व रहमान खान निवासी मोतीझील, हम लोगांे को अर्टिका कार क्रमांक एमपी07-एएफ-4878 से कंजर डेरा के सामने जलालपुर के जंगल में छोड़कर चले गये थे और हम लोग पप्पू चौहान निवासी जलालपुर के घर की रैकी कर रहे थे और रात में हम लोगों की पप्पू चौहान के घर पर डकैती डालने की योजना थी।
पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपी अंशुल त्यागी से एक 315 बोर का कट्टा मय एक 315 बोर का जिन्दा राउन्ड व एक सैमसंग कम्पनी का मोबाइल, आरोपी लालू उर्फ आमिर खान से एक 315 बोर का कट्टा मय एक 315 बोर का जिन्दा राउन्ड, आरोपी टेनीराम उर्फ टीटू लोधी के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय एक 315 बोर का जिन्दा राउन्ड व एक मोटोरोला कम्पनी का मोबाइल, आरोपी अयान मोहम्मद के कब्जे से एक धारदार लोहे का छुरा व एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल, आरोपी सचिन सिंह तोमर के कब्जे से एक छुरा मुठिया वाला व एक रेडमी कम्पनी का मोबाइल तथा आरोपी कौशल कुमार के कब्जे से दो 315 बोर के जिन्दा राउन्ड व एक वीवो कम्पनी का मोबाइल को विधिवित जप्त किया गया।
थाना पुरानी छावनी पुलिस द्वारा उक्त बदमाशों के खिलाफ अप0क्र0 173/26 धारा 310(4), 310(5) बीएनएस, 25/27, 25(2) आर्म्स एक्ट एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये बदमाशों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है एवं फरार आरोपी अर्पित यादव व रहमान खान की तलाश की जा रही है।
*गिरफ्तार बदमाश*:-
1. टेनीराम उर्फ टीटू लोधी पुत्र डाबर सिंह उम्र 23 साल निवासी कोडियागंज थाना अकराबाद जिला अलीगढ (उ.प्र.)
2. कौशल कुमार उपाध्याय पुत्र राकेश कुमार उम्र 23 साल निवासी ग्राम दारानगर थाना अलापुर जिला बधायुं (उ.प्र.),
3. अयान मोहम्मद पुत्र एहसान मोहम्मद उम्र 20 साल निवासी दरगाह के पास कृष्णानगर पहाड़िया मोतीझील थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर
4. सचिन सिंह तोमर पुत्र रमेश सिंह तोमर उम्र 22 साल निवासी ग्राम बडी कौथर थाना पोरसा जिला मुरैना हाल शिवशक्ती नगर मोतीझील बहोडापुर जिला ग्वालियर
5. अंशुल त्यागी पुत्र श्रीकांत त्यागी उम्र 22 साल निवासी ग्राम चन्दोखर थाना पोरसा जिला मुरैना हाल क्वाटर नं. 6 पुलिस लाईन हजीरा ग्वालियर
6. आमिर उर्फ लालू खान पुत्र अकबर उम्र 20 साल निवासी भोईपुरा मोहल्ला थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर
*जप्त मशरूका*:- तीन 315 बोर के देशी कट्टा व 05 जिंदा राउण्ड 315 बोर के एवं दो छुरा तथा आरोपियों के 05 मोबाइल जप्त किये गये।
*सराहनीय भूमिका*:- इंचार्ज थाना प्रभारी पुरानी छावनी उनि प्रदीप कुमार, उनि अनिल जाट, सउनि पूरन सिंह गुर्जर, प्रआर. कमल वर्मा, प्र.आर. मुकेश यादव, आर. अरविन्द पुरी, आर. शिवशंकर राठौर, आर. विक्रम तोमर, आर. अरविन्द्र यादव, आर. के.पी.यादव, आर. शुभम राठौर, आर. चालक दामोदτर की सराहनीय भूमिका रही।



