जोनल ट्रैफिक पार्क सिरोल में यातायात जागरूकता अभियान ”यातायात साथी” के रूप में अमेटी विश्वविद्यालय के छात्रों को किया गया जागरूक*

*जोनल ट्रैफिक पार्क सिरोल में यातायात जागरूकता अभियान ”यातायात साथी” के रूप में अमेटी विश्वविद्यालय के छात्रों को किया गया जागरूक

 

🔴 *कार्यक्रम में अमेटी विश्वविद्यालय के लगभग 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर शपथ दिलाई गई।*

 

ग्वालियर, 06.05.2026। ग्वालियर जिले में हेलमेट अभियान चलाकर यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं। इसी तारतम्य में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे)* के निर्देश पर *अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे)* के मार्गदर्शन में आज दिनांक 06.05.2026 को जोनल ट्रैफिक पार्क सिरोल, ग्वालियर में यातायात जागरूकता अभियान ‘‘यातायात साथी” के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस कार्यक्रम में अमेटी विश्वविद्यालय के लगभग 100 से अधिक छात्र-छात्राओं सहित अमेटी लॉ विश्वविद्यालय के मेजर जनरल राजेन्द्र कुमार तथा प्रोफेसरगण डॉ0 अरूण शर्मा, डॉ0 संजुम बेदी, डॉ0 सरोज चौधरी, डॉ0 सुरभि तिवारी, डॉ0 अंशु द्विवेदी एवं *डीएसपी यातायात श्री अजीत सिंह चौहान, थाना प्रभारी यातायात कंपू निरी0 के.पी.तोमर, थाना प्रभारी यातायात झॉसीरोड़ निरी0 धनंजय शर्मा* यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को यातायात संबंधी नियमों जैसे सड़क पर सुरक्षित चलने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, यातायात संकेतों के पालन एवं नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर यातायात संबंधी विभिन्न उपकरणों का प्रदर्शन किया गया तथा उनके उपयोग एवं महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात जागरूकता संबंधी शॉर्ट फिल्म दिखाई गई साथ ही “राहवीर योजना” के संबंध में भी छात्रों को अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले नागरिकों को सरकार द्वारा प्रोत्साहित का पुरूष्कृत किया जाता है, जिससे समाज में सहायता की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई तथा उन्हे प्रमाण पत्र व बेच लगाकर प्रोत्साहित किया गया।

 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाना था। ग्वालियर यातायात पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in