*कलेक्टर से हक की बात करना किसान पिता पुत्र को पड़ा भारी साहब ने भेज दिया जेल
मुकेश शुक्ला
आज तक 24 * 7
*खंडवा: जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के बरूड गांव निवासी किसान रामनारायण कुमरावत और उनके पुत्र श्याम कुमरावत को मंगलवार देर रात भारी राजनीतिक दबाव और विरोध प्रदर्शन के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। प्रशासन ने रात करीब 9 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय खोलकर ₹1 लाख के मुचलके पर दोनों की रिहाई सुनिश्चित की। पिता-पुत्र ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर को बिकाऊ कहा था।धारा 151 के तहत गिरफ्तारी*
*मामले की शुरुआत मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई से हुई, जहां किसान पिता-पुत्र अपने वर्षों पुराने खेत के रास्ते के विवाद को लेकर पहुंचे थे। किसान का आरोप है कि पिछले 7 वर्षों से उनका रास्ता बंद है, जिससे वे खेती नहीं कर पा रहे हैं और लगातार न्याय के लिए भटक रहे हैं*
*जनसुनवाई के दौरान मामला अचानक गरमा गया और कथित रूप से हंगामे की स्थिति बन गई।स्थिति को देखते हुए कलेक्टर बजरंग बहादुर ने 151 की कार्यवाही करते हुए पिता पुत्र को जेल भेज दिया ! जिसके भारी राजनीति और विरोध प्रदर्शन के बाद रात एक बजे दोनों की रिहाई हुई !*
*इस पूरे घटना क्रम ने मध्यप्रदेश में जिम्मेदार पोस्ट पर बैठे अधिकारियों का असल चरित्र किया उजागर*
*किसान की सुनवाई करने की जगह उल्टा किसान पर ठोका मुकदमा*



