जनगणना-2027: 7 से 21 मई तक स्वगणना का मौका, डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने की सहभागिता की अपी
अमरोहा। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने जनपदवासियों से भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत संचालित स्वगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जनपद में यह सुविधा 07 मई से 21 मई तक उपलब्ध रहेगी।जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि के दौरान नागरिक स्वयं अपने परिवार एवं आवास से संबंधित विवरण ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर दर्ज कर सकते हैं। इससे जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि स्वगणना के माध्यम से लोगों को घर बैठे ही अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा मिलेगी, जिससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि निर्धारित तिथियों के भीतर इस सुविधा का लाभ उठाकर जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें।
संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश


