Skip to main content

Aaj Tak24x7

महाराणा प्रताप जयंती पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, पुलिस के साथ हुई बैठक*

*महाराणा प्रताप जयंती पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, पुलिस के साथ हुई बैठक

 

शिवम शर्मा की रिपोर्ट/बुलंदशहर

 

*अनूपशहर।* महाराणा प्रताप जयंती समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। 9 मई को होने वाले आयोजन की अनुमति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार दुबे से मुलाकात की।

 

पदाधिकारियों ने सौभाग्य वाटिका से मुख्य बाजार तक प्रस्तावित शोभा यात्रा का रूट पुलिस को दिखाया। इसके बाद गांव फतेहपुर, उदयपुर तलवार में जनसंपर्क किया गया। शाम को ग्राम उदयपुर में बैठक हुई।

 

बैठक में तय किया गया कि 9 मई को 11:00 से 3:00 बजे तक सौभाग्य वाटिका में विचार गोष्ठी होगी। इसके बाद 3:00 से 8:00 बजे तक मुख्य बाजार से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, पूर्व प्रधान सत्येंद्र सिंह चौहान, श्याम प्रधान, नरेश चौहान उर्फ बबलू, ग्राम प्रधान महेश राघव, मिलकेश सिंह चौहान समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in