विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ की मासिक बैठक में इंदौर धरना /प्रदर्शन तथा उर्जा सचिव से बैठक बाबत जानकारी दी*       

आज तक २४+७ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट—

विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ की मासिक बैठक में इंदौर धरना /प्रदर्शन तथा उर्जा सचिव से बैठक बाबत जानकारी दी*

माह अप्रैल 2026 की मासिक बैठक

दिनांक 07.05. 2026 को विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ जिला भोपाल व प्रांतीय कार्यकारिणी की संयुक्त मासिक बैठक का आयोजन श्री बाला जी मंदिर परिसर प्राइवेट बिजली नगर कालोनी गोविन्दपुरा पर सायं ठीक 4.30 बजे से हुआ। बैठक का शुभारंभ राष्ट्र गान के साथ हुआ तत्पश्चात

*(01) माह अप्रैल में जन्मदिन वाले हमारे पेंशनर्स साथियों का सम्मान श्रीफल व पुष्प मालाओं द्वारा किया गया*

*(02)साथ ही 75 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनर्स साथियों का सम्मान शाल श्रीफल व पुष्प माला द्वारा किया गया*

*(03) हमारे संघ से जुड़े नये सदस्यों का स्वागत पुष्प मालाओं से किया गया*

*(04) संघ की वर्तमान प्रादेशिक गतिविधियों पर चर्चा में हमारे प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय अशोक कुमार गुप्ता जी द्वारा विस्तार से चर्चा की गई*। *चर्चा के दौरान उन्होंने दिनांक 20 मई 2026 को इंदौर में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई*। *प्रदेश अध्यक्ष महोदय द्वारा दिनांक 28 अप्रैल 2026 को संयुक्त मोर्चा के घटक हमारे संघ का प्रतिनिधि मंडल उनके नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर लगभग बारह सूत्रीय मांगो के संदर्भ में उर्जा सचिव श्रीमान विशेष गढपाले जी से चर्चा में शामिल हुए जिसकी विस्तार से जानकारी बैठक में साझा की गई*।

*इस अवसर पर*

*प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री आशुतोष अवस्थी जी कोषाध्यक्ष श्री डी के डाले द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए*

*जिला महासचिव श्री के के मीना जी द्वारा बैठक में स्थानीय समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई*। *साथ ही संघ के नये सदस्य बनाने का भी उपस्थित साथियों से अनुरोध किया गया*।

*जिला शाखा अध्यक्ष बी आर मानकर द्वारा अपने संबोधन में उपस्थित साथियों से दिनांक 20 मई 2026 को आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में कम से कम 40से 50 सदस्यों को शाखा-भोपाल से शामिल होने बाबत अनुरोध किया गया। साथ ही संघ को आवंटित समाज कल्याण केंद्र में आवश्यक सुविधाओं की मांग प्रशासन से की गई*। * हमारे संघ की दैनिक गतिविधियों के लिए कार्यालय भवन की मांग को भी दोहराया गया*। *यह भी आव्हान किया गया कि भविष्य में पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों पर घोषित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आंदोलन को सफल बनाने हेतु संकल्पित हों*। श्री एम ए खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष व श्री राजकुमार मालवीय ने भी अपने विचार व्यक्त किए*। *मासिक बैठक में जिला कार्यकारिणी भोपाल के श्री एम एस भारके संरक्षक श्री रतन लाल कोड़ले जी उपाध्यक्ष श्री चंदुलाल चौरसिया श्री अशोक मेहता श्री भगवान दास सैंदाने श्री अनिल कुमार सोनी श्री एम एल सोनी कोषाध्यक्ष श्रीमति संध्या पचौरी जी श्री चंदुलाल चौरसिया श्री लोकेश चौरसिया जी श्री वी के शुक्ला जी श्री आनंद दुबे श्री जगदीश प्रसाद उपाध्याय श्री डी के दुबे श्री सदाशिव कवडकर जी श्री पतिराम ठाकुर उपस्थित रहे*ः *बैठक की अध्यक्षता श्री रतन लाल कोड़ले जी उपाध्यक्ष व बैठक का संचालन श्री दिनेश सक्सेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा किया गया* ः *बैठक समापन पर स्वल्पाहार का आयोजन किया गया* ः *इस मासिक बैठक में लगभग 70 से अधिक की संख्या में पेंशनर्स साथियों की उपस्थिति दर्ज की गई*।

*बी आर मानकर अध्यक्ष शाखा-भोपाल* प्रति श्रीमान संपादक महोदय

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes