सुधीर गुप्ता उपाध्यक्ष ग्वालियर प्राधिकरण द्वारा अपर प्रमुख सचिव श्री संजय दुबे को ज्ञापन सोप
ग्वालियर आज 8/5/2026 अपर मुख्य सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास नगरी प्रशासन विभाग श्री संजय दुबे, श्री संकेट भोंडवे आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग, एवं श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह संचालक नगर तथा ग्राम निवेश मध्य प्रदेश को ज्ञापन सोपा जिसमें निम्न मांग की
1- ग्वालियर में एफएआर को लेकर नहीं हो पा रही है विकास अनुमति क्योंकि वर्ष 2021 में विकास योजना के प्रारूप में कलेक्टर गाइडलाइन की 5% प्रस्तावित थी वह अप्रैल 2023 में विकास योजना 2035 लागू होने पर 50% हो गई जो इतनी अत्यधिक है कि संयुक्त
संचालक नगर तथा ग्राम निवेश वेस्ट कार्यालय से विकास अनुज्ञा प्राप्त करने के बाद भी आयुक्त नगर निगम के पास इसलिए प्रस्तुत नहीं की गई क्योंकि एफएआर क्रय करने की एक मुश्त धनराशि नगर निगम आयुक्त के कार्यालय में जमा होना थी इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि अप्रैल 2023 से ग्वालियर का नगर निगम में एक भी अनुज्ञा प्रस्तुत नहीं हुई अर्थात राजस्व शून्य हो गया अतः आपसे अनुरोध है कि यह एफएआर की दर 5% प्रस्तावित कर संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया जाए ताकि ग्वालियर का जो विकास रुक गया है वह पुनः प्रारंभ हो सके
इस संदर्भ में एसीएस श्री संजय दुबे एवं संचालक श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह जी ने अति शीघ्र इसे संशोधित करने की बात दृढ़ता से इसे किया जाएगा
2 – ग्वालियर विकास प्राधिकरण के माधव प्लाजा में वर्ष 26/10 2013 से पर्यावरण स्वीकृति के अभाव में से seac द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाने के कारण 6 वर्षों तक निर्माण कल बाधित रहा तत्पश्चात 15/5/2019 को पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त हुई इस प्रकार 6 वर्षों का प्रीमियम पर जो ब्याज लगाया गया है व्यापारियों की मांग है कि 6 वर्ष तक आपके कारण निर्माण कार्य नहीं हुआ अतः आपसे अनुरोध है कि हितग्राही की सुविधा एवं ग्वालियर विकास प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति सुधार करने के लिए दुकानों पर अवशेष प्रीमियम राशि पर देय ब्याज को माफ किया जाए शासन स्तर से शीघ्र इस पर निर्णय कराया जाए
3 – स्वर्णरेखा नदी की 19.5 किलोमीटर पिचिंग को सीमेंट कंक्रीट कर दिया गया है जिसके कारण ग्वालियर का वाटर लेवल डाउन हो गया है स्वर्ण रेखा की पिचिंग की सीमेंट कंक्रीट को को हटाकर उसके स्थान पर पत्थर की पिचिंग की जाए जो पूर्व सिंधिया स्टेट कल में रही इससे ग्वालियर का वाटर लेवल बढ़ेगा
4 – बाड़े पर स्थित हेरिटेज बिल्डिंगो में बकाया काम शीघ्र कराकर बिल्डिंग अपने मूल स्वरूप में लाई जाए, ग्वालियर शहर के बाड़े पर निर्मित अंडरग्राउंड पार्किंग को कार्या शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा ग्वालियर शहर के रोड संधारण के लिए विशेष पैकेज शासन से आवंटित किया जाए।


