Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्वालियर स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर (जी.इन्क्यूब) द्वारा “इंटर्नशिप ड्राइव 2026” का सफल आयोजन

ग्वालियर स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर (जी.इन्क्यूब) द्वारा “इंटर्नशिप ड्राइव 2026” का सफल आयोज

 

ग्वालियर | 08 मई 2026

 

ग्वालियर स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर (जी.इन्क्यूब) द्वारा “इंटर्नशिप ड्राइव 2026” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को स्टार्टअप्स के साथ कार्य करने का अवसर प्रदान करना एवं उन्हें उद्योग जगत से जोड़ना था।

इस ड्राइव में विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक रहा, जहाँ 350 से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया तथा 242 विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में 15 से अधिक स्टार्टअप्स ने भाग लेकर विभिन्न प्रोफाइल्स के लिए प्रतिभाशाली युवाओं का चयन किया।

इंटरव्यू एवं चयन प्रक्रिया के बाद 85 विद्यार्थियों को विभिन्न स्टार्टअप्स के साथ इंटर्नशिप करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह पहल विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, इंडस्ट्री एक्सपोज़र एवं करियर ग्रोथ के नए अवसर प्रदान करेगी।

 

इस कार्यक्रम में सहभागी स्टार्टअप्स में भारतटैप, कक्कूमल गोविंदराम, ड्रीम2एकर, थिंकरूट मीडिया, अग्निस्तोका टेक्नोलॉजी, नेक्सोरा कॉन्जीवेयर एलएलपी, प्रॉपर्टी ले इनोवेशन, आर्टिकटोन, विज़न कार्वा, टेक्रिल, स्काई हाई, साउथी फूड्स, जैपटूडोर एवं वीरा इंटरनेशनल सहित अन्य स्टार्टअप्स शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर स्मार्ट सिटी ई-गवर्नेंस मैनेजर एवं ग्वालियर स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर (जी.इन्क्यूब) के नोडल अधिकारी श्री नागेंद्र सक्सेना द्वारा प्रदान किए गए। इस आयोजन का संचालन एवं समन्वय जी.इन्क्यूब टीम के सदस्य गौरव शाक्य (प्रोजेक्ट डायरेक्टर), श्रुति अग्रवाल , मेघा उपाध्याय, रोविन वर्मा , प्रिंस खुराना किया गया।

जी.इन्क्यूब द्वारा आयोजित यह “इंटर्नशिप ड्राइव 2026” युवाओं और स्टार्टअप्स के बीच एक सशक्त सेतु साबित हुई, जिसने रोजगार एवं उद्यमिता के नए आयाम स्थापित किए। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in