खोड़ बस स्टैंड पर ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर का कहर* *9 बाइक और 1 जनरेटर को रौदा*

*खोड़ बस स्टैंड पर ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर का कहर*
*9 बाइक और 1 जनरेटर को रौदा

पिछोर।
खोड़ बस स्टैंड पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। रेत से ओवरलोड एक महिंद्रा ट्रैक्टर अचानक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे खड़ी करीब 9 बाइक तथा एक जनरेटर को बुरी तरह रौंद दिया। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुई,हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और रेत से पूरी तरह ओवरलोड बताया जा रहा है। हादसे में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के बाद चालक चलते ट्रैक्टर से कूदकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को कब्जे में लेने की कार्रवाई की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in