Skip to main content

Aaj Tak24x7

तरनोद में शासकीय भूमि पर चला बुलडोजर, सरपंच के नेतृत्व में हटाया सालों पुराना अतिक्रमण*

लोकेशन उज्जैन

मांगीलाल सोलंकी संवाददाता उज्जैन

*तरनोद में शासकीय भूमि पर चला बुलडोजर, सरपंच के नेतृत्व में हटाया सालों पुराना अतिक्रमण*

*महिदपुर।* ग्राम पंचायत तरनोद में लंबे समय से शासकीय भूमि पर जमे अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। सरपंच श्रीमती नीता कुशालसिंह पंवार के नेतृत्व में राजस्व अमला और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

 

अभियान में राजस्व निरीक्षक श्री महेश जोशी, श्रीमती मंजु जरसेनिया सहित पुलिस बल मौजूद रहा। टीम ने पंचायत क्षेत्र में चिन्हित अवैध कब्जों को चिन्हित कर जेसीबी और मजदूरों की मदद से हटवाया। ग्रामीणों ने भी प्रशासन को पूरा सहयोग दिया।

 

सरपंच नीता पंवार ने बताया कि शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों को पहले भी नोटिस दिए गए थे। जनहित को देखते हुए पंचायत ने राजस्व और पुलिस विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि गांव की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त रखना पंचायत की प्राथमिकता है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

प्रशासन की इस सख्ती से गांव में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने पंचायत और प्रशासन के इस कदम की सराहना की है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in