Skip to main content

Aaj Tak24x7

किट्टा पार्टी ग्रुप ने सजाई संगीत की महफिल*

*किट्टा पार्टी ग्रुप ने सजाई संगीत की महफिल

कल सिटी सेंटर स्थित फॉर्च्यूनर एवेन्यू में

किट्टा पार्टी ग्रुप ने संगीत की एक शानदार महफिल सजाई । जिसमें विशेष रूप से आमंत्रित होकर उपस्थित रहे गजल गायक नवनीत कौशल, जिनकी तारीफ शब्दों की मोहताज नहीं । भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, ग्वालियर के चिरपरिचित शेयर अतुल अजनबी, कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किये गए बांसुरी वादक विक्रम कनेरिया के बांसुरी वादन ने पूरी महफिल को देर तक मदहोश कर रखा । कार्यक्रम की शुरुआत अजय बाजपेई ने गणेश वंदना – “महाराज गजानन आओ जी” के साथ की । संगीत की महफिल का आगाज नरेश काटे ने एक बेहतरीन गीत – “फलक से तोड़ कर देखो सितारे लोग लाए हैं” सुनाकर किया ! गायक धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने “आज मौसम बड़ा बेईमान है” गीत सुनाकर महफिल के मौसम को मस्त कर दिया । फिर बारी आई संगीत गुरू और गजल गायकी के लिए प्रसिद्ध नवनीत कौशल की …जब उन्होंने गजल सुनाई “चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल” श्रोता तालियों के साथ चिल्ला पड़े “पंकज उधास जिंदाबाद” संग्राम सिंह ने सुनाया – “रूप तेरा मस्ताना प्यार मेरा दीवाना” धर्मेंद्र शर्मा ने सुनाया गीत – “मैं जट यमला पगला दीवाना” कार्यक्रम में विशेष रूप से मनाया गया किट्टा ग्रुप के सदस्य अजय बाजपेई जन्मदिन, जब सदस्यों ने केक कटिंग के समय समवेत स्वर में “बार-बार दिन ये आए” तब पूरी महफिलल में मगनन होकर अजय बाजपेई को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं ।

ग्रुप संयोजक राहुल गुप्ता स्पर्शी द्वारा बर्थडे बॉय को समर्पित एक शानदार गीत प्रस्तुत किया और इस शाम को रंगीन और यादगार बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in