Skip to main content

Aaj Tak24x7

उज्जैन में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन!

लोकेशन उज्जैन

उज्जैन में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन

 

उज्जैन/नागझिरी पुलिस ने बिना नंबर की बाइक से अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गरोठ रोड ब्रिज के नीचे की गई घेराबंदी में पुलिस ने 312 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 54 हजार रुपए बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान 1 लाख 20 हजार रुपए की बाइक सहित कुल 1 लाख 74 हजार रुपए का मश्रुका जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपी रवि मालवीय और दीपक चौहान सुमराखेड़ा निवासी हैं। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उज्जैन पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान जारी, तस्करों में मचा हड़कंप!

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in