धरने का 23वा दिन होगा उग्र आंदोलन* 

*धरने का 23वा दिन होगा उग्र आंदोलन*

*किसान सभा कमेटी का हुआ गठन*

13मई को मध्य प्रदेश किसान सभा बारहा बडा इकाई द्वारा सड़क निर्माण सहित अन्य मांगो को लेकर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने के 23वे दिन प्रदेश एवं जिला स्तर के नेताओं सहित ग्राम के सैकड़ों महिला पुरुष छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

धरने के 23दिन गुजर जाने के बावजूद जनपद सीईओ, एस डी ओ, इंजीनियर के दौरा और स्टीमेट बनाकर जिले को भेज देने का आश्वासन भर मिला है, धरना स्थल पर मौजूद सभी स्थानीय बच्चों,महिलाओं ,नागरिकों ने एक स्वर में रोड नहीं बनने तक आंदोलन को जारी रखते हुए, पुतला दहन, क्रमिक अनशन, आमरण अनशन,चक्काजाम जैसे उग्र आंदोलन किया जाने का संकल्प लिया।

*दिनेश अध्यक्ष अरविंद सचिव चुने गए*

धरना स्थल पर प्रदेश सहायक महासचिव जगदीश पटेल, जिला सह सचिव नरेंद्र वर्मा, यदुराज वर्मा के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से इकाई का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, सचिव अरविंद कुशवाहा,उपाध्यक्ष,उपाध्यक्ष प्यारेलाल कुशवाहा एवं रामाधार कुशवाहा,सहसचिव रामसेवक कुशवाहा चुने गए, इसके अलावा कार्यकारिणी में कनछेदी कुशवाहा, कपिल कुशवाहा, केशव कुशवाहा कैलाश कुशवाहा, हेमंत कुशवाहा, मोहन कुशवाहा,सत्यम कुशवाहा शिवम कुशवाहा, शांतिबाई कुशवाहा, सुशीलाबाई कुशवाहा जमनाबाई कुशवाहा,गीता बाई कुशवाहा,मुन्नीबाई , जानकी बाई कुशवाहा,रघुवर कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, हेमराज कुशवाहा,अखलेश कुशवाहा , राजेश कुशवाहा जगदीश कुशवाहा को सर्व सम्मति से चुना गया। सभी ने आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया।

जगदीश पटेल

9827986787

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*जेडीए अध्यक्ष की कमान अब संदीप जैन के कंधे पर* *शहर विकास रहेगा पहली प्राथमिकता* जबलपुर। सालों से खाली पड़ी जेडीए अध्यक्ष की गद्दी की कमान अब संदीप जैन ने संभाल ली है। गुरूवार की दोपहर को गद्दी संभालते ही शहर विकास को पहली प्राथमिकता बताया। श्री जैन के शपथ ग्रहण गरिमामय समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, अजय विश्नोई ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल नगराध्यक्ष रत्नेश सोनकर महापौर जगत प्रकाश अन्नू, रिंकू बिज सहित अनेक भाजपा के नेता पदाधिकारी मौजूद रहे। *सहजता से मिलेंगे आवास* नवनियुक्त जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने पदभार लेते ही अपनी प्राथमिकताओं में गरीबों और मजबूर लोगों को अपना आवास देने की बात प्रबलता से रखी। इन्होंने कहा कि वे ऐसे कई लोगों से मिले हैं, जिनकी जिंदगी हो गई है लेकिन वे खुद का आशियाना नहीं बना सके। उनकी कोशिश रहेगी कि वे ऐसे लोगों को सहजता से आवास दिला सके। इसके लिए वे जेडीए में ईडब्ल्यूएस सेवाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएंगे और शहर विकास में भरपूर सहयोग करेंगे। *भारी संख्या में पहुंचे लोग* श्री जैन के पदभार ग्रहण समारोह में भारी संख्या में लोग संदीप को शुभकामनाएं देने पहुंचे। सबको अपना भाव देने वाले संदीप के इस कार्यक्रम में बच्चे जवान बुजुर्ग पलक पांवड़े बिछाये रहे। शुभकामनाएं देने का सिलसिला गर्मी का असर भी कम नहीं कर सका और कार्यक्रम स्थल में अनेक सामाजिक संगठन के लोग मौजूद रहे। ज्ञातव्य है कि संदीप जैन ने *सब सबको माने सब सबको जाने* * के मूल मंत्र के तहत समरसता संगठन की स्थापना की थी । जिसके चलते शहर के सभी समाज को एक छत के नीचे जोड़ने का अभूतपूर्ण प्रयास शुरू किया । आज समरसता संगठन एक बट बृक्ष रूप में समाज के सामने बृहद रूप ले चुका है। *बंद पड़े कार्य अब लेंगे रफ्तार* जबलपुर विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष का पद लंबे समय से खाली पड़ा हुआ था। जिसके चलते शहर विकास की इस महत्वपूर्ण विंग में अनेक कार्य बंद जैसे थे, जो अब नवागत अध्यक्ष संदीप जैन के आने के बाद तेज गति से रफ़्तार पकड़ेंगे। वही चाहे विजय नगर हो,41 नंबर स्कीम संजीवनी नगर से विजय नगर के बंद पड़े फ्लाईओवर का इसु हो, शांतिनगर जैसे अनेक क्षेत्र है जहाँ के अटके विकास कार्यों को अब श्री जैन नए तरीके से रफ्तार देंगे। गौरतलब है कि जेडीए अध्यक्ष संदीप जीजैन के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्री राकेश सिंह से अच्छे संबंध है और विकास के लिए सभी प्रकार का बराबर सहयोग भी करने से जबलपुर का विकास अब नई ऊंचाई को छुएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in