Skip to main content

Aaj Tak24x7

पिछोर में पुलिस का फ्लैग मार्च: बाजार-बस स्टैंड पर पैदल गश्त, शांति बनाए रखने की अपील

पिछोर से विशेष संवाददाता मनमोहन सेन की रिपोर्ट

 

पिछोर में पुलिस का फ्लैग मार्च: बाजार-बस स्टैंड पर पैदल गश्त, शांति बनाए रखने की अपी

शिवपुरी।

जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना पिछोर पुलिस ने कस्बा क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए फ्लैग मार्च निकाला।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन में निकाले गए इस मार्च के दौरान पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से संवाद करते हुए उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी आमजन को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस फ्लैग मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in