Skip to main content

Aaj Tak24x7

जैन समाज बरेला ने सौंपा ज्ञापन, मौन जुलूस निकाल जताया रोष

जैन समाज बरेला ने सौंपा ज्ञापन, मौन जुलूस निकाल जताया रोष

बरेला/जबलपुर – रीवा में विगत दिवस घटित हृदय विदारक घटना, जिसमें दो आर्यिका माताजी के समाधिस्थ होने की दुखद सूचना से समस्त जैन समाज अत्यंत व्यथित एवं आक्रोशित है। जैन समाज ने इस घटना को निंदनीय एवं अक्षम्य बताते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

दिगम्बर जैन पंचायत सभा के नेतृत्व में सकल जैन समाज बरेला के विभिन्न संगठनों द्वारा सोमवार को मौन जुलूस निकालकर राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू के नाम कार्यपालिक दंडाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया।

जुलूस में शामिल समाजजनों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर घटना के प्रति अपना गहरा दुख एवं रोष व्यक्त किया। समाज के लोगों ने कहा कि साधु-संत राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं तथा अहिंसा और तपस्या के मार्ग पर चलने वाले संतों के साथ इस प्रकार की घटना पूरे समाज को आहत करने वाली है।

ज्ञापन के माध्यम से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला-पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in